Showing posts with label For My PRINCESS.~~~. Show all posts
Showing posts with label For My PRINCESS.~~~. Show all posts

Thursday, June 28, 2012

Om Sai Ram!!!

मेरी प्यारी बेटी तेजल,
बाबा का आशीर्वाद,
माँ का बहुत सारा प्यार~~~

भाई का प्यार , मेरे घर की आन--मेरी बेटी तेजल~~
माँ की ममता , मेरी ही परछाई ---मेरी बेटी तेजल~~
पिता की कली, लाड प्यार से पली --- मेरी बेटी तेजल~~


बाबा के चहरे जैसा तेज हो तुममें--- मेरी बेटी तेजल~~~
कृतियाँ हों तेरी अनमोल---मेरी बेटी तेजल~~~
आँखों में हो सुंदर सपने---मेरी बेटी तेजल~~~
और होठों पर मीठे बोल ---मेरी बेटी तेजल~~

रचना ऐसा कुछ, करना ऐसा कुछ---मेरी बेटी तेजल~~~
जो हो सब से बहुमूल्य ---मेरी बेटी तेजल~~~
बन जाना तुम, इस सृष्टि की--मेरी बेटी तेजल~~
तेज से भरी कृति अमूल्य---मेरी बेटी तेजल~~~~~


Jai Sai Ram!!!

Friday, July 1, 2011

ॐ साईं राम!!!

प्यारी तेजल... तेरे लिए मेरी PRINCESS... माँ का प्यार~~~बहुत बहुत प्यार~~~


बहुत चंचल बहुत खुशनुमा सी होती है ये 'बेटियाँ'~
नाज़ुक सा दिल इनका मासूम सी होती है ये 'बेटियाँ'~
बात बात पर रोती है नादान सी होती है ये 'बेटियाँ'~
है रहमत से भरपूर खुदा सी नहमत सी होती है ये 'बेटियाँ'~
घर महक सा उठता है जब मुस्कुराती है ये 'बेटियाँ'~
होता है अजीब सी खलिश जब छोड़ कर दुसरे घर चली जाती है ये 'बेटियाँ'~
घर लगता है सूना सूना सा कितना रुला जाती है ये 'बेटियाँ'~
माँ बाबा की लाडली होती है ये 'बेटियाँ'~
ये मैं नहीं कहती ये तो " खुदा " कहता है~
कि~~~~

जब वो बहुत खुश होता है तो पैदा होती है ये 'बेटियाँ'~~~~

मेरी तेजल मेरी परी~मेरी राजकुमारी मेरी गुड़ियां रानी~बाबा का प्यार और आशीर्वाद सदा तुझ पर बना रहे.....

माँ की आन , घर की शान ,
पिता का गर्व , भाई का मान ।

जय साईं राम!!!
Om Sai Ram!!!

बाबा की सभी बेटियों को very very happy daughter's day~Bless All~~

A very happy daughter's day to you my dear Tejal { Mom'S Princess}
My Hard working, Soft spoken, Intelligent~
Active, Attractive, Attentive, Daring~
Sweet, Smart, Cute, Caring~
Sharp mind, Open heart, Very smart~
Kind, Sincere, Affectionate, Obedient~
All the words~

I have just spoken for you, are true Princess~
May BABA bless you, with more kindness~
Intelligence, Sincerity, Clarity~
Truthfulness and Fragrance~
My wish for you, to become strong like Everest~
Deep like sea, clear like water~
My charming daughter~
May I wish you, to be a girl~
Better than the best~

Succeed across, whatever difficulties~
May come on the way~
Never give up hope, be honest~
Always do good, with determination~
At your level best~

Wish you a very happy daughter's day~~

Your Mom...


Jai Sai Ram!!!
ॐ साईं राम!!!

बेटी बन कर आई हूँ माँ -बाप के जीवन में ~
बसेरा होगा कल मेरा किसी और के आँगन में~~
क्यों ये रीत भगवान ने बनाई होगी~
कहते है आज नहीं तो कल तूं पराई होगी~~
देकर जन्म पाल-पोस कर जिसने हमें बड़ा किया~
और वक्त आया तो उन्हीनें हमको विदा किया~~
बेटियाँ इसे समझकर परिभाषा अपने जीवन ही~
बना देती है अभिलाषा एक अटूट बंधन की~~
टूट के बिखर जाती है हमारी ज़िंदगी वही~
पर फिर भी उस बंधन में प्यार मिले ज़रूरी तो नहीं~~
क्यू रिश्ता हमारा इतना अजीब होता है~
क्या बस यही हम बेटियों का नसीब होता है....???

जय साईं राम!!!
ॐ सांई राम~~~

प्यारी तेजल... तेरे लिए मेरी PRINCESS...
माँ का प्यार~~~बहुत बहुत प्यार~~~

एक दिन उतरी चाँद किरण सी,
शिल्पकार सी रचना मेरी~~
खेल खिलौने और सखियों संग,
आँगन में खेले आँख मिचौली~~
दादी-नानी के प्यार से,
माँ-बाप भाई के अथक प्यार से~~
फूलों सी वो महकती है,
चिङियों सी सारा दिन चहकती है~~

तूं हमेशा खुश रहे,
सदा तुझ पर नाज़ रहे~~
तूं जान है मेरी,
तूं मान है मेरा~~
बाबा का प्यार और आशीर्वाद,
सदा तुझ पर बना रहे~~
तूँ खूब पङे-लिखे,फूले फले,
हम सब का नाम रोशन करे~~
जीवन जिये तूं हंसते-हंसते,
सदा तुझ पर रहे सुख बरसते~~

माँ की बात को याद रखना,
सदा उच्च विचारों में जीवन जीना~~
हम बच्चे है जिस सांई के,
हम उस पर नाज़ है करते~~
और इस कृपा का हर पल,
परमेश्वर का धन्यवाद है करते~~~

~Tana

जय सांई राम~~~
Om Sai Ram!!!

मेरी प्यारी बेटी तेजल,
बाबा का आशीर्वाद,
माँ का बहुत सारा प्यार~~~

ओंस की बूदों सी होती है बेटियाँ~
माँ-बाप के दिल की धङकन होती है बेटियाँ~
माँ की परछाई होती है ये बेटियाँ~
माँ के दिल की हर बात जान लेती है बेटियाँ~
भाई की लाडो होती ये बेटियाँ~
भाई की जान होती होती है ये बेटियाँ~
चाँद सी सुन्दर होती है ये बेटियाँ~
समुद्र सी गहरी होती है ये बेटियाँ~
अजी,बेटे तो रौशन करते है एक ही कुल को,
दो-दो कुलों को रौशन करती है ये बेटिया~~~

Jai Sai Ram!!!
Om Sai Ram!!!

बेटियों की मुस्कान~~~
~रामेश्वर कांबोज हिमांशु {मेरे हिन्दी Sir }

बेटियों की मुस्कान–
जैसे गूँज उठा
भोर में साम -गान
जैसे वन में तिरती
बाँसुरी की तान

जैसे भरी दुपहरी में
बरगद की छाया
जैसे लू के बाद
बह उठी शीतल बयार ।

मत छीनो यह मुस्कान
इसके छिन जाने पर
रूठ जाएँगी ऋचाएँ,
डूब जाएँगे सातों स्वर,
रूठ जाएगी शीतल छाया,
बयार बनेगी
अंगारों की बौछार
झुलस जाएगी सारी सृष्टि ।

Jai Sai Ram!!!
ॐ साईं राम!!!

बाबा का प्यार और आशीर्वाद सदा तुझ पर बना रहे.....

माँ की आन , घर की शान ,
पिता का गर्व , भाई का मान ।
कोयल का गीत , सदियों की रीत ।
होती हैं बेटियाँ ~~~
कलियों सी नाज़ुक , फूलों सी कोमल ।
पानी सी निर्मल , पूर्वाइ सी शीतल ।
होती हैं बेटियाँ ~~~
सज़ा कर हाथो पे मेहंदी ,
लगा कर माथे पे बिंदियां।
बन किसी की दुल्हन ,
छोङ जाती है अपना आंगन ।
ये देख के बार बार सोचे मेरा मन।
अपना या पराया धन ,होती हैं बेटियां~~~

मेरी तेज़ल तुझे बहुत बहुत प्यार ~~~

~ Tana


जय साईं राम!!!
ॐ सांई राम~~~

प्यारी तेजल... तेरे लिए मेरी PRINCESS... माँ का प्यार~~~बहुत बहुत प्यार~~~

एक दिन उतरी चाँद किरण सी,
शिल्पकार सी रचना मेरी~~
खेल खिलौने और सखियों संग,
आँगन में खेले आँख मिचौली~~
दादी-नानी के प्यार से,
माँ-बाप भाई के अथक प्यार से~~
फूलों सी वो महकती है,
चिङियों सी सारा दिन चहकती है~~

तूं हमेशा खुश रहे,
सदा तुझ पर नाज़ रहे~~
तूं जान है मेरी,
तूं मान है मेरा~~
बाबा का प्यार और आशीर्वाद,
सदा तुझ पर बना रहे~~
तूँ खूब पङे-लिखे,फूले फले,
हम सब का नाम रोशन करे~~
जीवन जिये तूं हंसते-हंसते,
सदा तुझ पर रहे सुख बरसते~~

माँ की बात को याद रखना,
सदा उच्च विचारों में जीवन जीना~~
हम बच्चे है जिस सांई के,
हम उस पर नाज़ है करते~~
और इस कृपा का हर पल,
परमेश्वर का धन्यवाद है करते~~~

~Tana

जय सांई राम~~~
ॐ सांई राम!!!


बेटियाँ~~~~~~~~~~~~~ दुनियां की सब से प्यारी बाबा की रहमत .......माँ-बाप के दिल की धङकन~~~~

बाबा बङी फुर्सत में बैठ कर बिटियों को बनाते है और अपने बङे की प्यारे बच्चों को अपनी इस रहमत से नवाज़ते है...........
हर बात का ध्यान रख कर बिटियों को बनाते है...हर चीज़ बराबर से डालते है उसमे....Her Love, Her Touch, Her Care, Her Smile, Her Talks......Oh SAI.........बहुत बहुत प्यार मेरी Princess....

बङे की किस्मत वाले होते है वो लोग जिनके यहाँ बेटियाँ होती है~~~~~~~~

बहुत बहुत शुक्रियां मेरे बाबा.........बहुत प्यार मेरी Princess....जो हमें तूनें इतना नसीब वाला बनाया~~~

Jai Sai Ram!!!
OM SRI SAI NATHAYA NAMAH. Dear Visitor, Please Join our Forum and be a part of Sai Family to share your experiences & Sai Leelas with the whole world. JAI SAI RAM

Visit Our Spiritual Forum & Join the Ever growing Sai Family !
http://www.sai-ka-aangan.org/

Member of Sai Web Directory

Sai Wallpapers
Powered by WebRing.