Monday, December 5, 2011

ॐ साईं राम!!!


छोटी सी है ये ज़िंदगी ~
छोटा सा है ये सपना~
देखलूं इस धरती पर~
एक बार खुदा अपना~~

जय साईं राम!!!

Thursday, December 1, 2011

ॐ साईं राम!!!

क्या क्या न दिया तूने~
क्या क्या न मैंने पाया~
तूं दे कर भी सब भूल गया ~
मैं पा कर भी बिसराई~~

मेरे साईं क्षमा, दया~~~

जय साईं राम!!!
ॐ साईं राम!!!


भली बुरी हूँ तेरी मेरे साईं~
जैसी भी हूँ तेरी साईं~
मेरे बाबा भली बुरी हूँ तेरी ~
गले से लगा या ठुकरा ~
पर
जैसी भी हूँ तेरी बाबा जैसी भी हूँ तेरी~~~

मेरी गलतियों को माफ करो~अपने पास बुला लो बाबा ~
अब तो हिये से लगा लो साईं~~चरणों का दास बना लो बाबा~~


जय साईं राम!!!
ॐ साईं राम!!!

परीक्षा नहीं होती ब्रह्म की~~
प्रतीक्षा की जाती है~~~
सौप दिया जाता है सब कुछ उन पर~~
तो कृपा हो ही जाती है~~~~

जय साईं राम!!!
ॐ साईं राम!!!

मजे हमने उड़ाए है मुसीबत कौन भोगेगा ~
ये तो आगे पीछे चलते इन्हें कौन रोकेगा ~~

जय साईं राम!!!
ॐ साईं राम!!!

देखकर दुनिया के हाल और फ़िर हम अपने आप को देखते है ...
यकायक ही कितने बदल जाते हैं न हम.....

या फिर ये सोचूं कि बदलते नहीं खुद का हाल भूल जाते है हम...........

जय साईं राम!!!

Friday, November 25, 2011

ॐ साईं राम!!!

भला मंज़ूर है अपना तो~
कर खिदमत फकीरों की~
वैसे तो किसी के पास~
समय तो मरने को भी नहीं~
हो किस्मत तेरी जो मिलें फकीर कोई~
न गवानां उस पल को~
मिले इक पल जो ही~
ज़िंदगी यूं ही न रुल जाए~
न मिला जो फकीर कोई~~

जय साईं राम!!!

Tuesday, November 22, 2011

Om Sai Ram!!!

एक बच्चा हंसता -खेलता हुआ~ और पास माँ बैठी थी उसके~
इतना प्यारा मनमोहक सा सकून देने वाला दृश्य~~~~

पता नहीं फिर भी क्यूं ये दुनिया मंदिर और काबा को जाती है?????

Jai Sai Ram!!!

Monday, November 14, 2011

Om Sai Ram!!!

हे मेरे बाबा हे मेरे साईं~

चरणों में जगह दीजिए~
पथ कठिन अति पग नन्हें है~
हमारा हाथ पकड़ लीजिए~~

सांई परमेश्वर, सांई करूणेश्वर~~सांई परमेश्वर, सांई करूणेश्वर~~

सांई परमेश्वर, सांई करूणेश्वर~~सांई परमेश्वर, सांई करूणेश्वर~~

Jai Sai Ram!!!
Om Sai Ram!!!

तुझसा पालनहार न कोई ~तुझसा तारनहार न कोई~~
तेरी दया का पार न कोई~ मुख पे रहे जो तेरा नाम~
मेरे साईं तुझे हर पल मेरा प्रणाम~~

बंधन जहाँ के सब ही है झूठे ~ साईं से तेरा नाता न टूटे~

बाबा के रंग में रंगते जाओ~ साईं राम साईं राम रटते जाओ~~

Jai Sai Ram!!!
Om Sai Ram!!!

बाबा...... कृपा करो सांई.....

बिन तेरे चैन मिलता नहीं है , फूल आशा का खिलता नहीं है ,
तेरी मर्ज़ी बिना इस ज़हा में सांई ,एक पत्ता भी तो हिलता नहीं है ,
तेरे ही बस में ही अंधेरें उजाले ,तू ही तो है हमें राह दिखाने वाले...

कितनी भी ये दुनिया हसीं हो ,सांई के दर की बात निराली ,
जीने को तो सब जीते है ,
पर...
सांई के संग की बात निराली...
~~~प्रीत लगी तोहे नाम की , मोहे मिलो तो सांई~~~

Jai Sai Ram!!!
ॐ सांई राम~~~

सांई नाम जप रे मना~

कोई नहीं है तेरा~~
सांई नाम दीपक बिना~
सारे जग में में अंधेरा~~~

~~~सांई~~~~रहम नज़र~~~रहम नज़र~~~


जय सांई राम~~~
ॐ साईं राम!!!

जब मेरे साथ मेरे साईं अब मुझे किस बात की चिंता~

अरे अब मुझको किसकी चिंता जब मेरे साईं का हाथ मेरे सिर पर है~
उसी के हाथ जीना, उसी के हाथ में मरना~
उसी के हाथ में सब खुशियाँ ,उसी के हाथ सुख भरना~
मेरे सब काम पूरण होंगे, जब मेरे साईं का हाथ मेरे सिर पर है~~~


  जय साईं राम!!!
साईं नाम को हृदय में धर ले~
राह मुक्ति की निशिचित कर ले~
वो त्रिकालदर्शी सब जाने~
जाने न कोई भी बन्दा
और न ही संसार~~
बस ,
तू अपना कर्म करता चला जा~
साईं नाम का श्रवण करता चला जा~~
Om Sai Ram!!!

कर दो ऐसी कृपा हम पर साईं~
तेरे चरणों में जीवन बिताएं ~
द्वार तेरा न छोड़े कभी हम~
दूर तुझसे कभी न जाए~
अपनी करुणा का दान देदे ~
तेरे चिंतन में हम डूब जाए~~

Jai Sai Ram!!!




OM SRI SAI NATHAYA NAMAH. Dear Visitor, Please Join our Forum and be a part of Sai Family to share your experiences & Sai Leelas with the whole world. JAI SAI RAM

Visit Our Spiritual Forum & Join the Ever growing Sai Family !
http://www.sai-ka-aangan.org/

Member of Sai Web Directory

Sai Wallpapers
Powered by WebRing.